ट्रंप का दावा, ‘जादू की तरह’ बढ़ी मारिया तूफान से मृतकों की संख्या

Edited By Isha,Updated: 15 Sep, 2018 05:03 PM

trump claims  like magic  increased the number of dead from maria hurricane

कैरोलीना में शुक्रवार को चक्रवात फ्लोरेंस से मची तबाही के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीजों को प्यूर्तो रिको के तूफान से जोड़ते हुए दावा किया कि एक साल पहले वहां भी मृतकों की संख्या

वाशिंगटनः कैरोलीना में शुक्रवार को चक्रवात फ्लोरेंस से मची तबाही के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीजों को प्यूर्तो रिको के तूफान से जोड़ते हुए दावा किया कि एक साल पहले वहां भी मृतकों की संख्या ‘‘किसी जादू की तरह’’ दो अंकों से बढ़ कर तीन हजार हो गई थी।  लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान मारिया के कारण तकरीबन 3000 लोग मारे गए थे।          

ट्रंप ने पिछले कुछ दिनों से मृतकों की संख्या पर लगातार सवाल उठाया है। इस संबंध में उन्होंने कल ट्वीट भी किया और कहा कि मृतकों की संख्या पचास गुणा बढ़ा कर बतायी गयी। ट्रंप ने गुरूवार को डेमोक्रेटिक पार्टी पर प्यूर्तो रिको के मृतकों की संख्या को बढ़ा-चढा कर दिखाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अक्तूबर 2017 के तूफान के बाद जब वह वहां दौरे पर गए थे तो केवल छह से 18 लोगों के मरने की खबर दी गयी। कई लोगों की संख्या बाद में जोड़ दी गयी। 

ट्रंप ने जब प्यूर्तो रिको का दौरा किया था तो उस वक्त मृतकों की संख्या 16 थी। बाद में संख्या बढ़कर 64 हो गयी। कितने लोगों की मौत हुई इस बारे में पता लगाने के लिए सरकार ने स्वतंत्र अध्ययन कराया था। जार्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय में मिलकेन इन्स्टीच्यूट स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा करवाए गए अध्ययन में 2975 लोगों के मारे जाने का अनुमान जताया गया।           

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!