Edited By Pardeep,Updated: 08 May, 2018 10:02 PM
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को फोन पर पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मैक्रों के कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। यूरोपीय अधिकारियों ने कहा...
पेरिस: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को फोन पर पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मैक्रों के कार्यालय की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई।
यूरोपीय अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप आज देर से ईरान परमाणु समझौते से बाहर हटने की घोषणा कर सकते हैं। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज इससे पूर्व कहा था कि ट्रंप ईरान के संबंध में अपने निर्णय पर मैक्रों से फोन पर बात करने के बारे में सोच रहे हैं।