Edited By ,Updated: 09 Nov, 2016 04:22 PM
विवादों में रहे अरबपति व्यवसायी डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में खुद अपने प्रचार की कमान संभाली थी और कई बार राजनीतिक रूप से विवादास्पद बयान...
वॉशिंगटन:विवादों में रहे अरबपति व्यवसायी डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में खुद अपने प्रचार की कमान संभाली थी और कई बार राजनीतिक रूप से विवादास्पद बयान दिए।न्यूयॉर्क के रहने वाले 70 वर्षीय रियल इस्टेट व्यवसायी ने शासन के खिलाफ आम नागरिकों के भ्रम की स्थिति का फायदा उठाया और इसे आव्रजन विरोधी नारे में तब्दील किया जो उनके लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ।
डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विपरीत ट्रंप ने विवाद पैदा किया और मुस्लिमों, प्रवासियों, अर्थव्यवस्था तथा आतंकवाद पर उन्होंने कई एेसी घोषणाएं कीं जो प्रतिकूल थीं।कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगाए।उन्होंने कई सुझाव और अपनी बेटी सहित महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर भी सुर्खियां बटोरीं और इन सब बातों से उनके प्रचार के पटरी से उतरने की आशंका पैदा हो गई।
इन विवादों में सबसे प्रमुख वह वीडियो रहा जो 5 वर्ष बाद सामने आया जिसमें ट्रंप यह कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि वह महिलाओं का यौन उत्पीडऩ कर ‘‘स्टार’’ की छवि होने के कारण बच निकलने में सक्षम हैं।ट्रंप ने 1987 से ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का विचार किया था लेकिन कई लोगों का मानना है कि 2011 में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रि भोज के दौरान उनका विचार और प्रबल हुआ।ट्रंप ने तब अमरीका के राष्ट्रपति बराक आेबामा के अमरीकी नागरिक होने पर ही सवाल खड़ा किया था।