Edited By Tanuja,Updated: 19 Jan, 2020 09:39 AM
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम ने उनके खिलाफ लाए महाभियोग को अमेरिकी संविधान का उल्लंघन...
वॉशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कानूनी टीम ने उनके खिलाफ लाए महाभियोग को अमेरिकी संविधान का उल्लंघन और चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश करार दिया है। ट्रंपकी कानूनी टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘डेमोक्रेट्स द्वारा सदन में प्रस्तुत किए गए महाभियोग के लेख स्वतंत्र रूप से अपने राष्ट्रपति को चुनने के अमेरिकी लोगों के अधिकारों पर एक खतरनाक हमला है।
यह 2016 के चुनाव नतीजों को पलटने और अगले कुछ ही महीनों में होने वाले 2020 के चुनाव को प्रभावित करने का एक क्रूर और गैरकानूनी कोशिश है।'' उन्होंने कहा कि महाभियोग का लेख संवैधानिक रूप से अवैध है। उन्होंने कहा कि वे लोग किसी भी अपराध या कानून के उल्लंघन को लेकर दलील देने में विफल हो गए क्योंकि वे खुद अपराध और दुष्कर्म करते हैं। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के खिलाफ लाए गएमहाभियोग पर 21 जनवरी से सीनेट में सुनवाई शुरू हो रही है।