ट्रंप ने मुसलमानों को दी रमजान की बधाई, व्हाइट हाउस में हुई इफ्तार पार्टी

Edited By Tanuja,Updated: 19 May, 2018 02:49 PM

trump marks beginning of ramadan by praising muslims

रमजान के मौके पर जहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के मुसलमानों को शुभकामनाएं दी  वहीं, व्हाइट हाउस ने रमजान के लिए इफ्तार का आयोजन किया है। हालांकि, व्हाइट हाऊस में यह परंपरा कोई नई नहीं है...

वॉशिंगटनः रमजान के मौके पर जहां अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के मुसलमानों को शुभकामनाएं दी  वहीं, व्हाइट हाउस ने रमजान के लिए इफ्तार का आयोजन किया है। हालांकि, व्हाइट हाऊस में यह परंपरा कोई नई नहीं है, बल्कि दशकों से रमजान के मौके पर इस प्रकार का आयोजन होता आया है।

 इस बार व्हाइट हाउस ने अमरीकी मुसलमानों के लिए रमजान पर एक स्पैशल मैसेज भी दिया है। व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति ट्रंप का बयान जारी कर कहा, 'आज रात के चंद्रमा के उदय के साथ, मैं अमेरिका और दुनिया भर में रमजान मनाने वाले सभी मुसलमानों को  बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।' 

 ट्रंप को मुसलमानों के खिलाफ वाली छवि के लिए जाना जाता है, जिन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मुसलमानों की एंट्री अमरीका में पूरी तरह से बैन कर देनी चाहिए।  
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!