Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Feb, 2018 05:58 PM
अमरीका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव उप प्रबंधन रिक गेट्स को देश खिलाफ षडयंत्र रचने, जांचकर्ताओं से झूठ बोलने और चुनाव में रूस की भूमिका में सहयोग करने का
वाशिंगटनः अमरीका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव उप प्रबंधन रिक गेट्स को देश खिलाफ षडयंत्र रचने, जांचकर्ताओं से झूठ बोलने और चुनाव में रूस की भूमिका में सहयोग करने का दोषी करार दे दिया। गेटस की जांच विशेष वकील रोबर्ट मूलर ने की। वह अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं।
गेटस को उन पर लगाये गये बैंक धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने और धनशोधन के गंभीर आरोपों के लिए छह साल तक की सजा दी जा सकती है। अभियोजन पक्ष का कहना है कि वह मूलर की जांच में किए गए सहयोग के आधार न्यायधीश से सजा को कम करने की मांग करेंगे।