ट्रंप ने दिया आपत्तिजनक बयान, अवैध प्रवासियों को बताया 'जानवर'

Edited By Isha,Updated: 17 May, 2018 02:45 PM

trump s offensive statement compared to the animal of illegal immigrants

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अवैध प्रवासियों की तुलना आज‘ जानवर’ से की। उन्होंने अमरीका के प्रवासी कानूनों को बेकार बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि केवल योग्यता के आधार पर लोगों

वाशिंगटनः अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अवैध प्रवासियों की तुलना आज‘ जानवर’ से की। उन्होंने अमरीका के प्रवासी कानूनों को बेकार बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि केवल योग्यता के आधार पर लोगों को अमेरिका में शरण देनी चाहिए।

मैक्सिको और कैलिफोर्निया के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रंप ने अमरीका के  कमजोर प्रवासी कानूनों को मजबूत करने का आह्वान किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैलिफोर्निया सैंक्चुरी स्टेट राउंडटेबल के दौरान कहा, हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनमें से बहुतों को रोक रहे हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं, ये आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।

उन्होंने कहा, हम उन लोगों को एक स्तर तक देश से बाहर ले जा रहे हैं और इतनी संख्या में बाहर ले जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इन कमजोर कानूनों के कारण वे तेजी से देश के अंदर आ रहे हैं, हम उन्हें छोड़ रहे हैं और वे दोबारा आ रहे हैं। यह बेवकूफाना है। ट्रंप ने देश में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के आने के लिए देश के बेकार कानूनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने हाल के महीनों में कांग्रेस से बार - बार अपील की है कि वह मैक्सिको सीमा पार करके अमेरिका आने वाले प्रवासियों की संख्या रोकने के लिए कड़े कानून लागू करें।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!