ट्रंप को कोर्ट का झटका; जज ने सुनाई खरी-खरी, कहा-जनता के पैसे पर खुद को प्रमोट करना बंद करो

Edited By Updated: 12 Oct, 2026 01:28 PM

trump warned by us court  can t use taxpayers money to promote yourself

अमेरिका की संघीय न्यायाधीश जेनिफर एल. रोचोन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक संदेश वाले टीवी विज्ञापनों पर अस्थायी रोक लगा दी। अदालत ने करदाताओं के धन के इस्तेमाल को चुनौती देने वाले संगठनों के पक्ष में आदेश दिया। ट्रंप प्रशासन ने कहा था कि...

Washington: अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को करदाताओं के करोड़ों डॉलर खर्च करके बनाए गए राजनीतिक संदेश वाले टीवी विज्ञापनों का प्रसारण बंद करने का निर्देश दिया है।  न्यूयॉर्क की अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेनिफर एल. रोचोन ने रविवार रात अस्थायी निषेधाज्ञा जारी करते हुए प्रशासन को रविवार रात प्रसारित होने वाले विज्ञापनों सहित अभियान के बाकी सभी विज्ञापन रद्द करने का आदेश दिया।  संघीय न्यायाधीश ने रविवार रात अपने आदेश में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को करदाताओं के करोड़ों डॉलर खर्च करके बनाए गए अपने राजनीतिक संदेश का प्रचार करने वाले टीवी विज्ञापनों को बंद करना होगा।

 

यह मामला निगरानी संगठन ‘कॉमन कॉज’ सहित कई संगठनों के गठबंधन ने अदालत में उठाया था। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संदेशों के प्रचार के लिए करदाताओं के धन का इस्तेमाल अवैध है। न्यायाधीश ने इन संगठनों का पक्ष स्वीकार करते हुए विज्ञापन अभियान पर अस्थायी रोक लगा दी। इस आदेश के तहत प्रशासन को बचे हुए विज्ञापनों का प्रसारण बंद करना होगा।  न्यूयॉर्क में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश जेनिफर एल. रोचोन ने निगरानी संगठन 'कॉमन कॉज' समेत उन संगठनों के गठबंधन का पक्ष लिया, जिन्होंने इन विज्ञापनों को चुनौती देते हुए कहा था कि यह धन का अवैध इस्तेमाल है। न्यायाधीश ने अस्थायी निषेधाज्ञा जारी करते हुए प्रशासन को रविवार रात प्रसारित होने वाले विज्ञापनों समेत बाकी बचे सभी विज्ञापनों को रद्द करने का निर्देश दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!