Edited By ,Updated: 25 May, 2017 02:11 PM
अमरीका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत को एक बड़ा झटका देते हुए उसे विकास कार्यों के लिए दी जानी वाली सहायता में कटौती करने का प्रस्ताव रखा है...
वॉशिंगटन: अमरीका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने भारत को एक बड़ा झटका देते हुए उसे विकास कार्यों के लिए दी जानी वाली सहायता में कटौती करने का प्रस्ताव रखा है। वर्ष 2016 में ये 8.5 करोड़ डॉलर थी जिसे 2018 में 3.33 करोड़ डॉलर किए जाने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। प्रस्तावित विकासात्मक सहायता का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए अमरीकी एजैंसी के वैश्विक स्वास्थय कार्यक्रम का है, ये 2016 में 3.55 करोड़ डॉलर था जिसे अगले वित्त वर्ष के लिए घटाकर 1.96 करोड़ डॉलर किया गया है।
अमरीका का अलग वित्त वर्ष 1 अक्टूबर 2017 से शुरू हो जाएगा। वहीं बजट प्रस्ताव में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य शिक्षा एंव प्रशिक्षण के लिए भारत को अमरीकी वित्तीय सहायता में थोड़ी ज्यादा मदद मिलेगी। ये 12 लाख डॉलर से बढ़ाकर 13 लाख डॉलर की गई है, वहीं आंतकवाद रोधी सहयोग सहायता को सिर्फ 20 लाख डॉलर ही रखा गया है। इतना ही लेकिन अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाले सहायता में भी कटौती की है। इससे यह साफ दिखता कि कुल मिलकर ट्रंप सरकार ने दक्षिण एशियाई देशों को अमरीका की ओर से दी जाने वाली वित्तीय मदद में बड़ी कटौती का प्रस्ताव रखा है।