फोर्ब्स लिस्ट में 766वें स्थान पर ट्रंप, सम्पति में भी आई कमी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Mar, 2018 06:22 PM

trunk at number 766 in forbes list loss in property also

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं तब उनकी संपत्ति पर बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रपति बनने के एक साल बाद ट्रंप की संपत्ति में करीब 40 करोड़ डॉलर (इंडिया के करीब 26 अरब रुपये) की गिरावट आई है।...

वाशिंगटनः  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने हैं तब उनकी संपत्ति पर बड़ी गिरावट आई है। मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रपति बनने के एक साल बाद ट्रंप की संपत्ति में करीब 40 करोड़ डॉलर (इंडिया के करीब 26 अरब रुपये) की गिरावट आई है। जिसकी वजह से ट्रंप अरबपतियों की वैश्विक सूची में 222 स्थान लुढ़कर 766वें पायदान पर आ गए हैं। ट्रंप की संपत्ति में 40 करोड डॉलर की गिरावट आई और अब वह 3.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि पिछले साल की फोर्ब्स ग्लोबल बिलियनेयर्स लिस्ट में ट्रंप 544 वें नंबर पर थे। न्यूयॉर्क सिटी में रियल एस्टेट सेक्टर के सामने बरकरार संकट और ट्रंप की ध्रुवीकरण वाली छवि उनकी संपत्ति में आई बड़ी गिरावट के बड़ी वडह बताई जा रही है।

ई-कॉमर्स के जोर पकड़ने की वजह से ट्रंप टावर जैसी प्रॉपर्टी की कीमतें घटी गई हैं। फोर्ब्स का आंकलन है कि पिछले साल ट्रंप की सबसे मशहूर बिल्डिंग की कीमत 4.1 करोड़ डॉलर (करीब 2.66 अरब रुपये) घट गई। ट्रंप ने 2015 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के वक्त कुल 10 अरब डॉलर (करीब 6 खरब रुपये) का दावा किया था। हालांकि उन्होंने व्हाइट हाउस में प्रवेश करते ही अपने व्यक्तिगत व्यवसाय से दूरी बना ली थी। अब उनके दो बेटे डॉनल्ड जूनियर और एरिक उनका पूरा बिजनेस देख रहे हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!