ट्यूनीशिया: भूमध्य सागर को पार करने के दौरान 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 04 Jun, 2018 05:56 AM

tunisia more than 50 migrants die while crossing the mediterranean sea

भूमध्य सागर में रविवार को नाव डूबने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई। ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देश के दक्षिणी तट से 47 शव बरामद किए जबकि 68 लोगों को बचाया गया। आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि तटरक्षक और नौसेना...

ट्यूनिश: भूमध्य सागर में रविवार को नाव डूबने से 50 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो गई। ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने देश के दक्षिणी तट से 47 शव बरामद किए जबकि 68 लोगों को बचाया गया। आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि तटरक्षक और नौसेना सैन्य विमान की मदद से तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। 

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि 70 से ज्यादा लोगों को इस घटना में बचाया गया है। वहीं आईओएम के प्रवक्ता फ्लावियो डी गियाकोमा ने ट्विटर पर कहा है कि लापता लोगों की संख्या अब भी अनिश्चित है। मानव तस्कर प्रवासियों को यूरोप ले जाने के लिए ट्यूनीशिया को लांच पैड के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि लीबिया तट रक्षक बल ने सशस्त्र समूहों की मदद से सुरक्षा कड़ी कर दी है।
PunjabKesari
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर अन्य अफ्रीकी देशों के 80 नागरिकों समेत कुल 180 प्रवासी सवार थे। ट्यूनीशिया के प्रवासी एक बेहतर भविष्य के लिये नियमित रूप से भूमध्य सागर को पार करने की कोशिश करते हैं। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!