विमान में लगे झटके, 26 यात्री घायल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 04:21 PM

turbulence on paris china flight injures 26

चीन की ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट में एक के बाद एक 5 झटके लगने से 26 यात्री घायल हो गए हैं...

पेरिसः चीन की ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट में एक के बाद एक 5 झटके लगने से 26 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर है। ये फ्लाइट पेरिस से साउथवेस्टर्न चाइनीज सिटी कनमिंग जा रही थी। सफर के दौरान ही ये वायुमंडलीय अस्थिरता (टर्बुलेंस) के चलते फ्लाइट में जबरदस्त झटके लगे। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने इस हादसे की जानकारी दी। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के इस प्लेन में सफर के दौरान टर्बुलेंस (वायुमंडलीय अस्थिरता) के चलते झटके लगने कारण प्लेन में सवार यात्रियों के सिर सीट के ऊपरी लॉकर्स से टकरा गए और कई पैसेंजर्स के सिर पर बैग्स-लगेज भी गिर गए।  घटना में 26 लोग लोग घायल हुए हैं। इनमें से कई पैसेंजर्स को फ्रैक्चर हुआ। चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, एयरलाइंस की पोस्ट में घायलों के विस्तृत जानकारी को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!