Edited By ,Updated: 07 Mar, 2017 02:13 PM
थाईलैंड में एक समुद्री कछुए के पेट से 915 सिक्के निकलने का दिलचस्प मामला सामने आया है...
थाईलैंडः थाईलैंड में एक समुद्री कछुए के पेट से 915 सिक्के निकलने का दिलचस्प मामला सामने आया है। दरअसल थाईलैंड श्री राचा के पूर्वी शहर में एक परंपरा के अनुसार अच्छे भाग्य के लिए समुंद्र में सिक्के फैंकते हैं।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार लगातार फैंके गए सिक्के यह बैंक नाम का कछुआ निगल जाता था। एक 25 वर्षीय महिला ने इस हरे समुद्री कछुए को उपनाम(बैंक) दिया था। अच्छे भाग्य की कामना के लिए सिक्के फैंकने आए एक आगंतुक ने कछुए के पेट में सूजन देखी तो उसे कुछ गड़बड़ लगी।
चिकित्सीय जाच करने पर पता चला कि कछुए के पेट में 11-पौंड (5 किलोग्राम) द्रव्यमान एकत्रित हो गया जिससे उसे संक्रमण हो गया। डाक्टरों ने कछुए का आपरेशन किया तो वे उस समय हैरान रह गए जब उसके पेट से 915 सिक्के निकले। असल में 5 किलोग्राम वजन द्रव्यमान का नहीं बल्कि सिक्का बॉल का था जो सिक्के निगलने से उसके पेट में बन गई थी।