Edited By Tanuja,Updated: 09 Aug, 2018 03:48 PM
पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थान मौत का साया मंडरा रहा है। यहां के स्कूल लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं। कल ही 2 गर्ल्ज स्कूलों को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा जला दिया गया...
पेशावरः पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थान मौत का साया मंडरा रहा है। यहां के स्कूल लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं। कल ही 2 गर्ल्ज स्कूलों को कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा जला दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ तथाकथित आतंकी समूहों के द्वारा लड़कियों की शिक्षा के विरोध में पाकिस्तान में लगातार शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।
एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान में शैक्षणिक संस्थानों पर हमले की ये दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान के उत्तर में स्थित गिलगित बाल्टिस्तान में कुछ अज्ञात आतंकियों ने 12 स्कूलों को हमले का निशाना बनाया था जिसमें आधे गर्ल्स स्कूल थे। कल बलूचिस्तान प्रांत के पिशिन जिले में रात के समय फिर से आतंकी हमला किया गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
बता दें कि, पाकिस्तान के उत्तरी भाग में गर्ल्ज स्कूलों को अक्सर आतंकी हमलों का निशाना बनाया जाता रहा है।दिसंबर 2011 में चिलास में आतंकी हमले में कम से कम दो गर्ल्ज स्कूलों को आंशिक तौर पर नुक्सान पहुंचाया गया था। 2004 में भी चिलास में ही स्कूलों पर एक के बाद एक कई हमले किए गए थे।