अमेरिका के ओरलैंडो में नववर्ष पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 02 Jan, 2020 01:37 AM

two people killed in firing on new year in orlando usa

नववर्ष के दिन फ्लोरिडा के एक क्लब में हो रहे जश्न के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मीडिया में आईं खबरों के अनुसार गोलीबारी के चलते वहां मौजूद 250 लोगों में भगदड़ मच गई। ऑरेंज काउंटी शेरिफ...

ओरलैंडोः नववर्ष के दिन फ्लोरिडा के एक क्लब में हो रहे जश्न के दौरान एक बंदूकधारी की गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मीडिया में आईं खबरों के अनुसार गोलीबारी के चलते वहां मौजूद 250 लोगों में भगदड़ मच गई। 

ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी ओरलैंडो के उत्तर में स्थित एक क्लब में तड़के चार बजे हुई गोलीबारी के बाद घटनास्थल से फरार एक संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर सुरक्षाकर्मी मौजूद थे लेकिन प्रतीत होता है कि जब गोलीबारी हुई तब वे बाहर थे। शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आयोजन के दौरान कई बंदूकधारी गार्ड मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!