जापान में तूफान ने मचाई तबाही, टोक्यो हवाई अड्डे पर फंसे 17,000 यात्री

Edited By Tanuja,Updated: 10 Sep, 2019 11:23 AM

typhoon stranded 17 000 at tokyo airport

जापान की राजधानी टोक्यो व उसके आसपास आएये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचाई। तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और टोक्यो के नरीता...

टोक्योः जापान की राजधानी टोक्यो व उसके आसपास आएये शक्तिशाली तूफान ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचाई। तूफान के कारण यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे पर लगभग 17,000 यात्री रात भर फंसे रहे। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तूफान की वजह से 100 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा क्योंकि हवाई अड्डे से सड़क और रेल संपर्क भी बुरी तरह से प्रभावित हुए।

PunjabKesari

हवाई अड्डे के प्रवक्ता केई मियाहारा ने बताया कि आधी रात को हवाई अड्डे पर कुल 16,900 लोग फंसे हुए थे। मियाहारा ने बताया, ‘‘यात्री अब घर या अपने-अपने गंतव्यों पर जाने लगे हैं क्योंकि बसों और ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गयी है।'' तोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा का नरीता हवाई अड्डा टायफून फैक्शई की चपेट में आ गया जिससे विमानों का संचालन काफी प्रभावित हुआ। हवा की रफ्तार 207 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!