Edited By Tanuja,Updated: 02 Jun, 2019 12:09 PM
ब्रिटेन में एक महिला को चालेट खरीदनी महंगी पड़ गई जिसकी वजह से अब उसे अदालट के चक्कर काटने पड़ रहे हैं
लंदनः ब्रिटेन में एक महिला को चालेट खरीदनी महंगी पड़ गई जिसकी वजह से अब उसे अदालट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। मामला लंद का है जहां एक महिला ने महज एक दिन में 26 लाख रुपए चाकलेट खरीदने पर खर्च कर दिए। अब हालत ये हो गई है कि उसे अदालत को चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
महिला का नाम जमीरा हजियेव बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला एक भ्रष्टाचारी बैंकर जहांगीर हजियेव (57) की पत्नी है, जो 15 साल जेल की सजा काट रहा है। वह इंटरनेशनल बैंक ऑफ अजरबैजान का पूर्व अध्यक्ष था। जानकारी के मुताबिक, महिला ने लंदन के एक लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हैरोड्स से करीब 26 लाख रुपए के चॉकलेट खरीदे। जानकर हैरानी होगी कि इस स्टोर में एक चॉकलेट की डिब्बे की कीमत करीब 53 हजार रुपए है।
अपनी चॉकलेट की लालसा को संतुष्ट करने के अलावा, महिला ने हैरोड्स खिलौना विभाग से करीब 8 करोड़ 82 लाख रुपए के खिलौने, आभूषण डिजाइनर बाउचरन और कार्टियर से करीब 50 करोड़ रुपए की ज्वैलरी भी खरीदी है। हालांकि अब महिला की असाधारण जीवनशैली ने उसे भारी संकट में डाल दिया है। दरअसल महिला की आय का स्रोत जानने के लिए राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) ने जांच शुरू कर दी है। अदालत ने महिला से पूछा है कि उसकी आय का स्रोत क्या है कि वह इतने पैसे खर्च कर रही है।