बच्चे को पिंजरे में बंद कर बाप ने क्रूरता की हदें की पार, सच जान दहल जाएगा दिल

Edited By Tanuja,Updated: 11 Feb, 2019 01:36 PM

ukraine man tried to kill his 4 years son by starving in cage

एक पिता की अपने 4 साल के बेटे पर क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यूक्रेन के नोवौक्रेइंका शहर में एक आदमी अपने चार साल के बेटे को लकड़ी के पिंजरे में बंद करके भूख से मारने की कोशिश कर रहा था

सिडनीः एक पिता की अपने 4 साल के बेटे पर क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यूक्रेन के नोवौक्रेइंका शहर में एक आदमी अपने चार साल के बेटे को लकड़ी के पिंजरे में बंद करके भूख से मारने की कोशिश कर रहा था। उसे शक था यह बच्चा उसकी अपनी औलाद नहीं है। मारने का जो तरीका उसने चुना, वो इतना क्रूर था कि मामले का खुलासा होने पर पूरी दुनिया हिल गई।

उसने बच्‍चे को एक लकड़ी के पिंजरे में बंद कर दिया और उसे खाना देना बंद कर दिया।बच्‍चा एक-एक दिन, एक-एक सांस तिल-तिलकर मर रहा था। जब पुलिस ने घर में जबरन घुसकर बच्‍चे को उसके बाप की कैद से छुड़ाया तो बच्‍चा बिलकुल मरणासन्‍न हालत में था।वो हिल-डुल भी नहीं पा रहा था। उसका वजन घटकर महज सात किलो रह गया था और उसके पूरे शरीर की पसलियां निकल आई थीं। वह इतना कमजोर हो गया था कि महज हड्डियों का ढांचा भर रह गया था. शरीर पर जरा भी मांस नहीं था और उसकी एक-एक हड्डी साफ नजर आ रही थी। पुलिस यह दृश्‍य देखकर दंग रह गई और उसने तुरंत उस शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया। वह परिवार इतने रहस्‍यमय ढंग से और समाज से कटा हुआ रहता था कि काफी दिनों तक बाहर लोगों को पता भी नहीं चला कि घर के अंदर क्‍या हो रहा है।

काफी समय तक जब बच्‍चा नजर नहीं आया तो आसपास के लोगों को शक हुआ। उसके बाद एक सोशल वर्कर की शिकायत पर पुलिस ने घर पर छापा मारा। घर अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। अंदर का नजारा दहलाने वाला था। एक चार साल का बच्‍चा, जिसका नाम व्लादिक मोल्चेंको है, वह एक लकड़ी के पिंजड़े में मरणासन्‍न हाल में था। उसका पूरा शरीर उसके मल में सना हुआ था। वह बोल भी नहीं पा रहा था। पुलिस का कहना है कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो बच्‍चे की जान बचाना असंभव हो जाता। पुलिस ने बच्‍चे के बाप अलेक्‍जेंडर को गिरफ्तार कर लिया। उसे अपने बेटे की जान लेने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

केस की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि अलेक्‍जेंडर को अपनी पत्‍नी नतालिया पर शक था। उसे लगता था कि यह बच्‍चा उसका नहीं, बल्कि नतालिया के प्रेमी का है। इसलिए वह उसकी जान लेना चाहता था। हालांकि केस के दौरान जब दोनों का डीएनए टेस्‍ट हुआ तो पता चला कि अलेक्‍जेंडर का शक गलत था. वह उसका ही बच्‍चा था. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्‍चे की मां इस पूरे दौरान यह सब अपनी आंखों के सामने होता देख रही थी और उसने कुछ भी नहीं किया। इसलिए उस पर भी हत्‍या के प्रयास में सहयोग करने का मुकद्दमा चला। पुलिस ने व्लादिक और उसकी तीन बहनों को चाइल्‍ड केयर कस्‍टडी में भेज दिया।अब व्लादिक की तबीयत में काफी सुधार है। उसका वजन भी बढ़ गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!