रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ी तनातनी, कभी भी छिड़ सकती है WAR

Edited By Tanuja,Updated: 08 Dec, 2018 05:54 PM

ukraine russia tensions could lead to full scale war

रूस द्वारा यूक्रेन के तीन जहाज जब्त करने के बाद बढ़ी तनातनी के चलते दोनों देशों ने जंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं

मॉस्कोः रूस द्वारा यूक्रेन के तीन जहाज जब्त करने के बाद बढ़ी तनातनी के चलते दोनों देशों ने जंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच जहां रूस ने नौसैनिक बेस नष्ट करने का अभ्यास किया वहीं यूक्रेन ने अपनी रिजर्व सेना के 1500 से ज्यादा जवानों को युद्धाभ्यास के लिए बुला लिया है। दोनों देशों के बीच जंग की बढ़ती आशंकाओं को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने कहा कि रूस यूक्रेन को अस्थिर करना चाहते है, जो हम नहीं होने देंगे।PunjabKesariउन्होंने कहा कि सीमा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों की तैनाती की जाएगी। पोरोशेंको ने जर्मनी व सहयोगी देशों से भी काला सागर में अपनी नौसैनिक मौजूदगी बढ़ाने की बात कही है। यूक्रेन का यह कदम इसलिए है ताकि रूस इस क्षेत्र में अपना दखलअंदाजी न कर सके। यूक्रेन का मानना है कि रूस 2014 जैसी नरसंहार की घटना दोहराना चाहता है। वहीं, दूसरी ओर रूस भी इस ओर कतई नरमी नहीं दिखा रहा है।PunjabKesariइस बीच रूस ने एक ओर जहां क्रीमिया के साथ दुश्मन देश के नौसैनिक बेस नष्ट करने का अभ्यास किया वहीं दूसरी ओर सुपरसोनिक मिग-31 विमान भी तैनात कर दिए हैं। युद्ध की तैयारी में यूक्रेन ने नाटो से भी मदद मांगी है। बता दें कि नाटो में 28 देशों के 70 लाख से भी ज्यादा सैनिक हैं। वहीं, यूक्रेन की सेना संख्याबल के मामले में रूस से काफी कमजोर है।PunjabKesari रूस की सेना में जहां 10 लाख से ज्यादा सैनिक हैं वहीं यूक्रेन की सेना में मात्क 2.55 लाख सैनिक हैं, जो रूस की तुलना में एक चौथाई ही हैं। बता दें कि रूस के पास 25 लाख रिजर्व सैनिक भी हैं। दोनों देशों के बीच जंग को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में जब तक पोरोशेंको की सरकार सत्ता में रहेगी तब तक रूस युद्ध जारी रखेगा। रूसी राष्ट्रपति का यह रुख इस आशंका को हवा देता है कि दोनों देशों के बीच लड़ाई का आगाज कभी भी हो सकता है।PunjabKesari

दोनों देशों के बीच तनाव की मुख्य वजह रूस द्वारा यूक्रेन के तीन जहाज जब्त करना है। जहाज जब्त करने के साथ यूस ने जहाजों में सवार 24 नाविकों को भी बंधक बना लिया था। रूस की इस हरकत पर यूक्रेन ने रूस से सटे 10 क्षेत्रों में एक महीने के लिए मार्शल लॉ लगा दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन ने 16 से 60 वर्ष आयु के रूसी नागरिकों के देश में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!