Edited By ,Updated: 04 Apr, 2017 06:40 PM
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में कथित संघर्षविराम उल्लंघन की जांच कर रहे भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह ने समूचे नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति को ‘‘तनावपूर्ण’’ बताया है...
संयुक्त राष्ट्रः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में कथित संघर्षविराम उल्लंघन की जांच कर रहे भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक समूह ने समूचे नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति को ‘‘तनावपूर्ण’’ बताया है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया, ‘‘हमने नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्षविराम उल्लंघन को देखा है। पाकिस्तान प्रशासित नियंत्रण रेखा पर स्थित डोमेल, कोटली और भीमबेड़ में भारत एवं पाकिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह (यूएनएमओजीआईपी) कथित संघर्ष विराम उल्लंघन की जांच कर रहा है। इन जगहों पर स्थिति वास्तव में बेहद तनावपूर्ण है।’
संयुक्त राष्ट्र महासचिव कश्मीर में स्थिति को लेकर भारत एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से बात करेंगे या नहीं, इस संबंध में दुजारिक ने कहा कि इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र लगातार ‘‘भागीदारी एवं संवाद के जरिए शांतिपूर्ण समाधान तलाशे जाने की आवश्यकता’’ पर जोर देता रहा है।