Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2017 06:16 PM
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मध्य अफ्रीका गणराज्य में हुए एक हमले में मोरक्को के एक ...
बांगुई: संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि मध्य अफ्रीका गणराज्य में हुए एक हमले में मोरक्को के एक शांति सैनिक की हत्या कर दी गई और तीन अन्य घायल हो गए। संरा के मुताबिक इस हिंसा के पीछे ईसाई समर्थित चरमपंथियों का हाथ है।
संरा ने मध्य अफ्रीका के दक्षिणी शहर बेंगास्यु में हुए एक संघर्ष के संदर्भ में कहा, कल हुए इस हमले में ए मिनुस्का(शांति स्थापना अभियान)के तहत तैनात सैन्य काफिले को विरोधी गुट बालाका ने निशाना बनाया।
मध्य अफ्रीका गणराज्य वर्ष 2013 से सेलेका गठबंधन के मुस्लिम विद्राहियों द्वारा ईसाई समुदाय के पूर्व राष्ट्रपति फ्रेंकोइस बोजिजे को सत्ता से बेदखल करने के बाद पैदा हुए आंतरिक गृहयुद्ध के हालात से उबरने के लिए जूझ रहा है। इस तख्तापलट के बाद ईसाई बाहुल्य समर्थित एंटी बालाका (मचेटे विरोधी)सक्रिय इकाईयों द्वारा मुस्लिमों को निशाना बनाया जाने लगा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बड़े पैमाने में अत्याचार किए।