Edited By Pardeep,Updated: 09 Feb, 2021 10:13 PM
उत्तराखंड में तबाही मचाने वाले तबाही के कुछ दिनों बाद भूटान में एक नई त्रासदी हुई है। भूटान में एक निर्माणाधीन ब्रिज गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। पुल का निर्माण भूटान के सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जा...
इंटरनेशनल डेस्कः उत्तराखंड में तबाही मचाने वाले तबाही के कुछ दिनों बाद भूटान में एक नई त्रासदी हुई है। भूटान में एक निर्माणाधीन ब्रिज गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। पुल का निर्माण भूटान के सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जा रहा था। खबरों के मुताबिक, इस घटना में 3 मजदूर मारे गए और 9 लापता हैं। रात 8 बजे खोज और बचाव अभियान रोक दिया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।