UNESCO को झटका, संगठन से अलग हुए अमेरिका, इजरायल

Edited By Pardeep,Updated: 02 Jan, 2019 01:43 AM

unesco shock america separated from the organization israel

अमेरिका और इजरायल नए साल के मौके पर आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से अलग हो गए हैं। दोनों देशों ने यूनेस्को से अलग होने की प्रक्रिया करीब एक साल पहले शुरू की थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक...

पेरिसः अमेरिका और इजरायल नए साल के मौके पर आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) से अलग हो गए हैं। दोनों देशों ने यूनेस्को से अलग होने की प्रक्रिया करीब एक साल पहले शुरू की थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक शांति के लिए अमेरिका के सहयोग से स्थापित की गई इस यूएन संस्था से दोनों देशों का अलग होना बड़ा झटका है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यूनेस्को से अलग होने का नोटिस अक्टूबर 2017 में दाखिल किया था। इसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी यूनेस्को से अलग होने की नोटिस दे दी थी। 

फलस्तीन को सदस्यता देने से थे खफा
यूनेस्को ने 2011 में फलस्तीन को अपनी स्थायी सदस्यता दी थी। साथ ही यहूदियों की धरोहर पर फलस्तीन के हक को पुष्ट किया था। अमेरिका और इजरायल इसको लेकर यूनेस्को से खफा थे। दोनों देशों के इस कदम से हालांकि इस संस्था पर कोई आर्थिक प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि 2011 से ही दोनों ने इसकी फंडिंग रोक रखी थी। अमेरिका 1984 में भी यूनेस्को से हट गया था। 2003 में दोबारा उसने इसकी सदस्यता ले ली थी।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!