'सिर्फ 3 मिनट की बात है...': फ्लाइट में शख्स ने पास बैठी महिला यात्री के सामने की अश्लील हरकत, क्रू ने मदद से किया इनकार

Edited By Updated: 25 Sep, 2026 11:58 AM

united airlines woman passengers harassment newark liberty international airpor

अमरीका की प्रमुख एयरलाइन 'यूनाइटेड एयरलाइंस' (United Airlines) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। 25 वर्षीय एक पीड़िता- जो पेशे से बच्चों की क्राइसिस थेरेपिस्ट हैं - ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट के दौरान उनके साथ बैठे एक पुरुष यात्री ने सरेआम...

न्यूयाॅर्क: अमरीका की प्रमुख एयरलाइन 'यूनाइटेड एयरलाइंस' (United Airlines) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। 25 वर्षीय एक पीड़िता- जो पेशे से बच्चों की क्राइसिस थेरेपिस्ट हैं - ने आरोप लगाया है कि फ्लाइट के दौरान उनके साथ बैठे एक पुरुष यात्री ने सरेआम अश्लील हरकत (हस्तमैथुन) की। शिकायत के बावजूद क्रू मेंबर्स की लापरवाही के चलते महिला को लैंडिंग के वक्त उसी आरोपी के बगल में वापस बैठने पर मजबूर किया गया।
 
शिकायत के बाद एयरलाइन ने इस घटना की जांच की घोषणा की। महिला ने बताया कि उसने फ़्लाइट स्टाफ़ को घटना की जानकारी दी थी, लेकिन उसकी सीट नहीं बदली गई क्योंकि स्टाफ़ का कहना था कि कोई दूसरी सीट खाली नहीं है। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि एयरलाइन स्टाफ़ ने पुलिस को नहीं बुलाया और वह आदमी नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ऐसे उतरा "जैसे कुछ हुआ ही न हो"।

सिर्फ़ 3 से 5 मिनट की बात है..
यह न्यूयॉर्क के रोचेस्टर से नेवार्क के लिए लगभग एक घंटे की रीजनल फ़्लाइट थी और महिला ने बताया कि वह यात्रा के कुछ हिस्से के दौरान खड़ी रही। लेकिन जब प्लेन लैंडिंग की तैयारी कर रहा था, तो उसे अपनी सीट पर वापस जाने के लिए कहा गया। जबकि वह उस सीट पर सहज महसूस नहीं कर रही थी क्योंकि उसके साथ पहले ही यौन उत्पीड़न हो चुका है, तो उसे बताया गया कि यह सिर्फ़ 3 से 5 मिनट की बात है। लेकिन लैंडिंग में समय लगा और महिला को कुछ और देर अपनी सीट पर ही रहना पड़ा।

महिला ने आरोपी का हुलिया बताते हुए कहा कि वह 35 से 50 साल की उम्र का "काफ़ी सामान्य दिखने वाला" और "साधारण" व्यक्ति था, जिसने हाइकिंग पैंट और टी-शर्ट पहनी हुई थी। 
 
महिला ने कहा कि उसे लगा कि वह आदमी पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है और लोग सुबह 6 बजे ऐसी हरकतें नहीं करते। जब पीड़िता ने गेट एजेंट से इस लापरवाही पर सवाल किया, तो कर्मचारी ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा, "मैं इसमें क्या कर सकता हूं? आप खुद पुलिस में शिकायत दर्ज कराइए।"   

पीड़िता ने यूनाइटेड एयरलाइंस, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और एफबीआई (FBI) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। फोन पर बात करने के बजाय एयरलाइन ने महिला को एक औपचारिक ईमेल भेजा।   ईमेल में इस यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक अश्लीलता जैसी घटना को मामूली "असुविधाजनक व्यवहार"  करार दिया गया। पीड़िता का कहना है कि एयरलाइन की यह भाषा उलटा उन्हीं पर दोष मढ़ने जैसी थी। $400 की टिकट पर यात्रा कर रही पीड़ित महिला को एयरलाइन ने राहत के नाम पर केवल $100 का फ्लाइट क्रेडिट दिया, जिसे पीड़िता ने बेहद अपमानजनक बताया।

 मामला तूल पकड़ने पर यूनाइटेड एयरलाइंस के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, "हम इस शिकायत और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, हालांकि फिलहाल हमारे पास साझा करने के लिए कोई अतिरिक्त विवरण नहीं है।"     

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!