रूस के ब्लैक सी में बिना चालक वाले जहाज के हमले से टैंकर में आग लगी, 23 भारतीयों को बचाया गया

Edited By Updated: 07 Oct, 2026 08:35 AM

unmanned vessel attack tanker in russia black sea 23 indians rescued

रूसी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को एक इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर के सभी 23 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया। रूस के ब्लैक सी तट पर एक बिना चालक वाले जहाज के हमले के बाद इस टैंकर में आग लग गई थी।

मॉस्को : रूसी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को एक इमरजेंसी रेस्क्यू ऑपरेशन में लाइबेरिया के झंडे वाले टैंकर के सभी 23 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया। रूस के ब्लैक सी तट पर एक बिना चालक वाले जहाज के हमले के बाद इस टैंकर में आग लग गई थी। मंत्रालय ने बताया कि 'एफ्रामैक्स रियो' (Aframax Rio) टैंकर के पूरे क्रू में भारतीय नागरिक शामिल थे और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। जब फायरफाइटर्स आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तब इमरजेंसी टीमों ने सभी 23 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

मंत्रालय के अनुसार आग की तीव्रता कम होने के बाद फायरफाइटर्स के पास आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद थे। रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र की बस्ती 'सिरियस' (Sirius) के स्थानीय अधिकारियों ने सबसे पहले टैंकर में आग लगने की सूचना दी थी। इसके बाद इमरजेंसी ऑपरेशन जारी रहने के दौरान अधिकारियों ने इलाके के समुद्र तटों को आम जनता के लिए बंद कर दिया। 

सिरियस फेडरल टेरिटरी प्रशासन के प्रमुख दिमित्री प्लिशकिन ने बताया कि आग लगने के बाद सिरियस के समुद्र तट बंद कर दिए गए थे, जबकि पानी और हवा की गुणवत्ता की लगातार निगरानी की जा रही थी। प्लिश्किन ने कहा, 'वायु गुणवत्ता की निगरानी के आंकड़ों के अनुसार सिरियस फेडरल टेरिटरी में प्रदूषकों की मात्रा अधिकतम स्वीकार्य सीमा से कई गुना कम है और इससे स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है।' 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!