ताइवानी राष्ट्रपति की जासूसी करने वाली महिला अमेरिका में गिरफ्तार, चीन को भेजी गुप्त व निजी जानकारियां

Edited By Updated: 05 Oct, 2026 05:21 PM

us accuses california woman of spying for china surveilling taiwan president

अमेरिका में 34 वर्षीय वानयिंग झांग उर्फ हीदर को चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के परिवार की कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एफबीआई के अनुसार उसने तस्वीरें, वीडियो और वाहनों के नंबर चीनी अधिकारियों को भेजे। ताइवान ने इसे...

Washington: अमेरिका खुफिया एजेंसी FBI ने लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला को गिरफ्तार किया है जिस पर चीन के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के परिवार की जासूसी करने का आरोप है।  FBI के अनुसार, वानयिंग झांग उर्फ हीदर ने अमेरिका में रहते हुए चीनी सरकार के लिए ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे और उनके परिवार पर नजर रखी। अमेरिका के सहायक अटॉर्नी बिल एसेली ने सोशल मीडिया पर बताया कि 34 वर्षीय झांग को चीन के लिए एक अपंजीकृत एजेंट के रूप में काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि झांग ने अपने लक्ष्य की तस्वीरें और वीडियो बनाए तथा उनके वाहनों के नंबरों की जानकारी चीनी अधिकारियों को भेजी। झांग को चीन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले गिरफ्तार किया गया।

 

उसकी राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं हो सकी है और उसका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील का तत्काल पता नहीं चल सका। उसे सोमवार को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत में पेश किया जाना था। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की कि राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के रिश्तेदार निशाना बनाए गए थे, हालांकि उसने यह स्पष्ट नहीं किया कि इनमें राष्ट्रपति के बेटे शामिल थे या नहीं। कार्यालय ने इसे ''सीमापार दमन का एक पारंपरिक मामला'' बताया।

 

प्रवक्ता कैरेन कुओ ने एक बयान में कहा, ''ताइवान ऐसे बर्बर कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करता है, जो मानवाधिकारों और राष्ट्रीय संप्रभुता की अनदेखी करते हैं तथा स्वतंत्रता और लोकतंत्र की वकालत करने वाले लोगों या उनके परिवारों को दबाने, धमकाने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे व्यवहार को सभ्य दुनिया में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।'' अमेरिका में चीन के दूतावास ने सोमवार को टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया। बीजिंग में चीन का विदेश मंत्रालय अवकाश के कारण बंद था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!