अमेरिका-ईरान समझौते पर सुर्खियों बटोरने में लगा पाकिस्तान; PM शहबाज ने डील पर किया बड़ा दावा, असमंजस में दुनिया

Edited By Updated: 13 Jun, 2026 12:02 PM

us and iran have agreed to wording of a deal to end their war pakistan

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते की शर्तों पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान खुद को इस प्रक्रिया का अहम मध्यस्थ बता रहा है। यह दावा ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव कम होने...

इस्लामाबाद: एक ओर पाकिस्तान क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उसने अब अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते में भी अपनी अहम भूमिका होने का दावा किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़  ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते की बुनियादी शर्तों पर सहमत हो चुके हैं और अब इस समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। शहबाज के इस दावे पर फिलहाल वैश्विक नेतृत्व को भरोसा नहीं क्योंकि एक्सपर्यस का कहना है कि ऐसे दावे पाकिस्तान कई बार कर चुका है जो हर बार ठुस्स साबित हुए हैं। 

 

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों देशों ने एक “अंतिम, आपसी सहमति वाले मसौदे” की मुख्य शर्तों पर सहमति बना ली है। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने मध्यस्थता की कोशिशों में सक्रिय भूमिका निभाई है और वह अमेरिका तथा ईरान दोनों के साथ अगले कदमों पर काम कर रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “शांति शायद पहले कभी इतनी करीब नहीं थी, जितनी आज दिखाई दे रही है।”

 

यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब इस सप्ताह ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तीन दिनों तक चली सैन्य झड़पों ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया था। क्षेत्रीय तनाव इतना बढ़ गया था कि तेल और गैस आपूर्ति मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी वैश्विक चिंताएं बढ़ गई थीं। हालांकि अब कूटनीतिक प्रयासों में तेजी आने के बाद संघर्ष समाप्त होने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!