खत्म हो सकती है ट्रेड वॉर! चीन की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा अमेरिका

Edited By vasudha,Updated: 13 Dec, 2019 04:43 PM

us china reached close to trade agreement

अमेरिका और चीन 17 महीने से जारी व्यापार युद्ध को और आगे नहीं खींचने पर सहमत हो गये हैं। दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। दोनों पक्ष इस बारे में शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं...

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका और चीन 17 महीने से जारी व्यापार युद्ध को और आगे नहीं खींचने पर सहमत हो गये हैं। दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। दोनों पक्ष इस बारे में शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन के साथ व्यापार समझौते के संबंध में शुक्रवार को घोषणा की जाएगी। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

अमेरिका के उद्योग संगठन यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख (अंतरराष्ट्रीय मामले) मायरन ब्रिलियेंट ने कहा कि हम समझौते के बेहद करीब हैं। ब्रिलियेंट को दोनों पक्षों ने वार्ता में हुई प्रगति से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार चीन के 160 अरब डॉलर के सामानों पर रविवार से लगने जा रहे शुल्क को टालने पर सहमत हो गयी है। ट्रंप सरकार इसके साथ ही मौजूदा शुल्कों को कम करने पर भी सहमत हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौजूदा शुल्कों में कितनी कटौती की जाएगी।

PunjabKesari

इसके बदले चीन अमेरिका के कृषि उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा, अमेरिका की कंपनियों को चीन के बाजार की बेहतर पहुंच उपलब्ध कराएगा तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा को मजबूत बनाएगा। समझौते को ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलनी शेष है। 

PunjabKesari

ट्रंप ने वीरवार को व्हाइट हाउस लौटते समय संवाददाताओं द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि ट्रंप ने वीरवार सुबह ट्वीट किया कि चीन के साथ व्यापार समझौते के बेहद करीब। वे समझौता करना चाहते हैं, अत: हम भी चाहते हैं। चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा कि दोनों पक्षों के आर्थिक व व्यापारिक दल करीबी संवाद बनाये रखने पर सहमत हुए हैं। हालांकि उन्होंने कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!