Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Sep, 2019 09:34 AM
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी हुई है। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। स्थानीय मीडिया के अनुसार देर रात गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद एंबुलेंस में लोगों को अस्पताल ले जाया गया।
वॉशिंगटनः अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में गुरुवार देर रात गोलीबारी हुई है। इस हादसे में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने बताया कि इस गोलीबारी में करीब पांच लोग घायल हुए हैं।
लोगों ने बताया कि देर रात गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद कुछ ही देर में वहां एंबुलेंस आई और घायलों अस्पताल ले जाया गया।