फ्लाइट अटेंडेंट्स ने फैलाया जानलेवा कोरोना वायरस, हजारों कर्मचारी संक्रमित !

Edited By Tanuja,Updated: 13 Apr, 2020 05:29 PM

us flight attendants fear they re spreading covid 19

जनवरी के अंत में सबसे पहले चीन के हुबेई प्रांत से बाहर नए कोरोना वायरस के फैलाव की जानकारी देने वालों में अमेरिका में विमानों के फ्लाइट अटेंडेंट्स भी शामिल ...

वाशिंगटनः जनवरी के अंत में सबसे पहले चीन के हुबेई प्रांत से बाहर नए कोरोना वायरस के फैलाव की जानकारी देने वालों में अमेरिका में विमानों के फ्लाइट अटेंडेंट्स भी शामिल हैं। 2 माह से ज्यादा समय के बाद अब उड़ान सहायकों को आशंका है कि वे स्वयं किलर कोरोना का खतरनाक हिस्सा बन गए हैं। टाइम मैग्जीन से बातचीत और ई-मेल के माध्यम से एक दर्जन से अधिक फ्लाइट अटेंडेंट का कहना है कि एयरलाइंस ने उनकी चिंता पर ध्यान नहीं दिया। उचित सावधानी उपकरणों के बिना कई सप्ताह तक काम करते हुए वे हजारों प्रभावित लोगों के संपर्क में आए होंगे। इसके बाद उन्होंने हजारों अमेरिकी हवाई यात्रियों के बीच संक्रमण फैलाया होगा।

 

अटलांटा में कार्यरत एक फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि हम लोगों ने निश्चित रूप से विमानों की सीट दर सीट, शहर दर शहर, होटल दर होटल और व्यक्तियों के बीच इंफेक्शन फैलाया है। अमेरिकी सरकार फ्लाइट अटेंडेंट को आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर कामगार मानती है। देश में करीब एक लाख 21 हजार फ्लाइट अटेंडेंट हैं। उन्हें जोखिम वाले इलाकों की यात्रा करने के बाद स्वयं को क्वारैंटाइन करने की जरूरत नहीं है। विमानतलों पर यात्रियों की सामान्य जांच होती है, लेकिन उनकी नहीं। एयरलाइंस नहीं बताती हैं कि हवाई उड़ानों में चलने वाले कितने कर्मचारी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन, यूनियन के प्रतिनिधि कहते हैं, सैकड़ों कर्मचारियों ने स्वयं को संक्रमित बताया है। फ्लाइट अटेंडेंट का कहना है कि शुरुआत में एयरलाइनों ने उन्हें ग्लव्स या फेस मास्क पहनने से रोक रखा था। ऐसा करने पर कुछ लोगों के खिलाफ अनुुशासनहीनता की कार्रवाई की जा चुकी है।

 

कई एयरलाइंस अटेंडेंट से विमानों के केबिन की सफाई कराई जाती है। उन्हें डिसइंफेक्टेंट भी नहीं दिए जाते हैं। वायरस के तेजी से फैलाव के बीच कई फ्लाइट अटेंडेंट को अपनी नौकरी बचाने के लिए काम करने पर मजबूर किया गया। फ्लाइट अटेंडेंट विमानों में एक-दूसरे से सटी सीटों पर बैठते हैं। वे यात्रियों के टॉयलेट का ही उपयोग करते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि खाली उड़ानों में भी उन्हें यात्रियों की सीटों पर बैठने की अनुमति नहीं है। एक महिला फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि जब मैं यात्रा शुरू करने के लिए एयरपोर्ट जाती थी तो हर बार रोती थी। यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट के बीच एयरलाइंस ने यात्रियों को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि हवाई यात्रा सुरक्षित है।

 

अमेरिकन एयरलाइंस और साउथ वेस्ट एयरलाइंस ने सभी उड़ानों में खाने-पीने की सेवा बंद कर दी है। कई एयरलाइंस का कहना है, देश में सुरक्षा साधनों की कमी के बीच फ्लाइट अटेंडेंट को पर्याप्त सुरक्षा साधन मुहैया कराए गए हैं। टाइम से बातचीत करने वाले कई फ्लाइट अटेंडेंट ने नाम न छापने का अनुरोध किया है। नाम सामने आने पर उन्हें नौकरी से निकाला जा सकता है। यों भी यह खतरा बढ़ रहा है। एयरलाइनों ने मीडिया से बात करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। अटेंडेंट एयरलाइन कंपनियों की कठिनाइयों को भी समझते हैं। उन्हें इस साल 19.19 लाख करोड़ रुपए की आय का नुकसान होने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!