अमेरिका-श्रीलंका ने मिलाया हाथ, प्रशांत महासागर में शांति व सुरक्षा का लिया संकल्प

Edited By Tanuja,Updated: 18 May, 2019 01:10 PM

us lanka resolved to work together for peace security in indo pacific

अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने ...

वाशिंगटनः अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। दोनों देशों की ओर से शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने हिंद महासागर में नियम आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया। अमेरिका में राजनीतिक मामलों के विदेश उप मंत्री डेविड हेले और श्रीलंका के तिलक मरपना ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में तीसरी अमेरिका श्रीलंका साझेदारी वार्ता की थी।
PunjabKesari
संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागरों में नियम आधारित व्यवस्था के जरिए शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया जो अंतरराष्ट्रीय कायदे कानूनों को सम्मान करते हों। बैठक के दौरान, अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को दोहराया कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ श्रीलंका के साथ खड़ा है और 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका के आतंकवाद रोधी प्रयासों का समर्थन करता है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!