Edited By Tanuja,Updated: 24 Jan, 2019 05:52 PM
अमेरिका के ओरेगन में एक दरिंदे पिता ने अपनी 9 महीने की बच्ची को कुल्हाड़ी से काट डाला। यहीं नहीं मार्क लियो गागो नामक इस आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड और....
वॉशिंगटनः अमेरिका के ओरेगन में एक दरिंदे पिता ने अपनी 9 महीने की बच्ची को कुल्हाड़ी से काट डाला। यहीं नहीं मार्क लियो गागो नामक इस आदमी ने अपनी गर्लफ्रेंड और उसके माता-पिता को भी कुल्हाड़ी की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद मार्क लियो गागो अपनी 8 साल की बच्ची की भी हत्या करने के लिए दौड़ा लेकिन पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और उसने उस शख्स को गोली मार दी।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक मार्क लियो गागो ने 9 महीने की बच्ची ओलिविया, 31 साल की अपनी गर्लफ्रेंड शेना, और उसके माता-पिता को मार डाला। पुलिस को उसके घर से हथियारों और तलवारों का जखीरा मिला है। गागो ने ये हत्याएं क्यों की इसका अबतक कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने गागो को 8 साल की बच्ची को न मारने की चेतावनी दी थी लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद पुलिस ने गागो को गोली मार दी । गागो के हमले में घर में रहने वाली एक और महिला जख्मी हुई है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान महिला और गागो के बीच हाथापाई हुई और वो अपनी जान बचाने में कामयाब रही। हंगामे के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया, जिसकी बदौलत पुलिस उस महिला और 8 साल की बच्ची की जान बचाने में कामयाब रही।