Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jul, 2017 11:27 AM
फ्रांस के दौरे पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर...
पेरिस: फ्रांस के दौरे पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह पेरिस जलवायु समझौते पर अपनी राय बदल सकते हैं। ट्रंप के रुख में यह बदलाव फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद आया है। ट्रंप जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते को लेकर नर्म पड़ते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पेरिस समझौते पर फिर विचार कर सकते हैं।
पेरिस समझौते को लेकर कुछ हो सकता है
फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा 'पेरिस समझौते को लेकर कुछ हो सकता है। हम देखते हैं इसमें क्या होगा।' ट्रंप का यह नया बयान उनके 6 हफ्ते पहले दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने पेरिस समझौता 2015 से पीछे हटने की बात कही थी।
भारत और चीन के लिए फायदेमंद ये समझौता
बता दें कि ट्रंप ने अपने चुनावी वादे के तहत जून की शुरुआत में इस समझौते से अलग होने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि भारत और चीन को यह समझौता सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगा। ऊधर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि वह ट्रंप के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन फ्रांस समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है।