ताइवान पहुंची अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी, पढ़ें विदेश की 10 बड़ी खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 03 Aug, 2022 12:39 AM

us speaker nancy pelosi arrives in taiwan read 10 big news from abroad

अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को नैन्सी पेलोसी मलेशिया से रवाना हुईं थी और इसके बाद वह अब ताइवान पहुंची हैं। ताइवान के विदेश मंत्री खुद नैन्सी पेलोसी को रसीव करने पहुंचे। दूसरी ओर उनका प्लेन ताइपे के एयरपोर्ट पर...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को नैन्सी पेलोसी मलेशिया से रवाना हुईं थी और इसके बाद वह अब ताइवान पहुंची हैं। ताइवान के विदेश मंत्री खुद नैन्सी पेलोसी को रसीव करने पहुंचे। दूसरी ओर उनका प्लेन ताइपे के एयरपोर्ट पर उतरते ही चीन और बौखला गया है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे अमेरिका। चीन का कहना है कि यह अमेरिका का गलत कदम है। अमेरिका इससे पहले भी गलती कर चुका है और बार-बार अपनी गलतियों को दोहरा रहा है।

अमेरिकी स्ट्राइक में मारा गया अल-जवाहिरी
अमेरिकी ड्रोन-स्ट्राइक में आखिर एक और मोस्ट वांटेड ग्लोबल आतंकी अल कायदा चीफ और 9/11 आतंकी हमले का मुख्य षडयंत्रकारी अयमान अल-जवाहिरी की मौत हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद इसकी पुष्टि की और उन्होंने कहा कि 9/11 का इंसाफ हो गया है। 

पाकिस्तान में पोलियो का कहर
भारत समेत दुनिया के कई देश जहां पोलियो मुक्त हो चुके हैं वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । पाकिस्तान के संघीय अधिकारियों के अनुसार विभिन्न शहरों से पर्यावरण के नमूनों का परीक्षण करने के बाद देश के कई प्रांतों के 7 शहरों में पोलियो के कई मामले सामने आए हैं। जियो न्यूज ने बताया कि अधिकारियों ने पेशावर, बन्नू, नौशेरा और स्वात के सीवेज के नमूनों की जांच के बाद चार खैबर पख्तूनख्वा शहरों में पोलियो वायरस की पुष्टि की।

श्रीलंका उच्चतम न्यायालय ने राजपक्षे बंधुओं पर विदेश यात्रा प्रतिबंध बढ़ाया
श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके छोटे भाई एवं पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे पर विदेश यात्रा प्रतिबंध की अवधि सोमवार को चार अगस्त तक बढ़ा दी। देश में मौजूदा वित्तीय संकट के लिए इन्हीं दोनों नेताओं को सबसे ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की पीठ ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के भाइयों के खिलाफ एक समूह द्वारा दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया।

रूसी हमले के बाद पहली बार यूक्रेन से अनाज लेकर निकला ‘रजोनी'  जहाज
रूसी हमले के बाद पहली बार यूक्रेन से अनाज लेकर एक जहाज सोमवार को उसके ओडेसा बंदरगाह से लेबनान के लिए रवाना हुआ। लगातार बढ़ते वैश्विक खाद्य संकट से निपटने में मदद के लिए युद्धग्रस्त देश से कृषि उत्पादों के निर्यात को मंजूरी देने के वास्ते संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के सहयोग से कराए गए समझौतों के चलते यह संभव हो पाया। मालवाहक जहाज ‘रजोनी' पर सिएरा लियोन (पश्चिमी अफ्रीकी देश) का झंडा लगा हुआ था।

US में बढ़ी गोलीबारी की घटनाएं
अमेरिका में बाइडेन प्रशासन के सख्त कदमों के बावजूद यहां गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं। डीसी पुलिस ने बताया कि वीकेंड पर पिछले 12 घंटे में हुई छह घटनाओं में 11 लोगों को गोली मारी गई है। आज वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

अमेरिका ने ईरान की मददगार UAE और हांगकांग की तेल कंपनियों पर लगाया बैन
अमेरिका ने पूर्वी एशिया में आपूर्ति के लिए लाखों डॉलर मूल्य के ईरानी तेल की अवैध बिक्री में मदद देने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित एक फर्म और कई एशियाई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोषागार विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने सोमवार को ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में मदद देने के लिए UAE स्थित 'ब्लू कैक्टस हेवी इक्विपमेंट एंड मशीनरी स्पेयर पार्ट्स ट्रेडिंग' कंपनी पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

बाढ़ राहत में लगा पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर गायब
पाकिस्तान सेना के एक हेलीकॉप्टर के सोमवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में बाढ़ राहत अभियान पर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। हेलीकॉप्टर में दो शीर्ष कमांडर समेत छह लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया है। हेलीकॉप्टर ने उत्थल क्षेत्र से उड़ान भरी थी और यह कराची के मसरूर में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे की ओर जा रहा था तभी लापता हो गया और उसका हवाई यातायात नियंत्रण से संपर्क टूट गया।

इमरान फॉरेन फंडिंग केस में दोषी करार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी को 8 साल पुराने फॉरेन फंडिंग केस में दोषी करार दिया गया है। इलेक्शन कमीशन ऑफ पाकिस्तान (ECP) ने इमरान को नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके तमाम अकाउंट्स क्यों न सीज कर दिए जाएं। इमरान और PTI ने पहले भी इस मामले में जवाब नहीं दिए थे। कमीशन के फैसले के मुताबिक PTI ने 34 विदेशी नागरिकों और 351 कंपनियों से चंदा लिया। सिर्फ 8 जनरल अकाउंट्स की जानकारी दी, 13 में ब्लैक मनी रखा और इन्हें छिपाया। इसके अलावा 3 खाते ऐसे भी हैं, जिनकी गहन जांच जारी है।

श्रीलंका की समुद्री सीमा में चीन के पोत को लेकर भारत ने जताई चिंता
श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर चीन के विशाल पोत के आने की सूचना को लेकर हाल ही में भारत ने अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके बाद आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका दोनों देशों के बीच में फंस गया है। इस बीच मंगलवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने कहा कि उनका देश सामिरक तौर पर अहम बंदरगाह पर चीन के अनुसंधान पोत आने के मुद्दे का समाधान 'मित्रता के दृष्टिकोण' से करने की कोशिश करेगा। 

 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!