अमेरिकी उप राष्ट्रपति के सलाहकार का नियुक्ति के 2 ही दिन बाद इस्तीफा

Edited By Pardeep,Updated: 17 Apr, 2018 03:01 AM

us vice president resigns after 2 days of appointment of advisor

अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंसे के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान लर्नर ने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्हाइट हाऊस के आधिकारियों ने बताया कि लर्नर ने रविवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी नियुक्ति की घोषणा...

वाशिंगटन: अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंसे के नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जान लर्नर ने नियुक्ति के दो ही दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। व्हाइट हाऊस के आधिकारियों ने बताया कि लर्नर ने रविवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी नियुक्ति की घोषणा शुक्रवार रात की गई थी। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हैली के शीर्ष सहायक थे। 

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार रात जारी एक बयान में उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा था कि लर्नर विदेश नीति मसलों पर उप राष्ट्रपति के शीर्ष सलाहकार होंगें लेकिन रविवार रात ही एक नया बयान जारी किया गया कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

बताया जा रहा है दरअसल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके स्टाफ के अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि वह 'ट्रंप विरोधी यानि नेवर ट्रंपर " है। राष्ट्रपति चुनावों से पहले 2016 में लर्नर ने पार्टी उम्मीदवार के तौर पर रिपब्लिकन सांसद मार्को रूबियो के नाम का समर्थन किया था। समाचार और जानकारी संबंधी वेबसाइट एक्सिओज के मुताबिक ट्रंप ने अपने चीफ आफॅ स्टाफ जान कैली को लर्नर की नियुक्ति रद्द करने को कहा था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक वह  हैली के सहायक के तौर पर काम करते रहेंगें। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!