अमेरिका में बाढ़ ने मचाई तबाही, ‘येलोस्टोन नेशनल पार्क' में फंसे 10 हजार से अधिक लोग

Edited By Tanuja,Updated: 15 Jun, 2022 02:01 PM

us yellowstone national park flooding  still raging

अमेरिका के येलोस्टोन में बाढ़ के कारण देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान से 10,000 से अधिक लोग फंसे हुए है जिनको जल्द निकालने का आदेश दिया...

न्यूयार्कः अमेरिका के येलोस्टोन में बाढ़ के कारण देश के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यान से 10,000 से अधिक लोग फंसे हुए है जिनको जल्द निकालने का आदेश दिया गया है। बाढ़ के कारण कई पुल तथा सड़कें बह गईं हैं, हालांकि किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है।

PunjabKesari

तीन राज्यों में फैले इस विशाल पार्क में केवल कैंप में मौजूद लोग ही बचे थे, जो अब वहां से बाहर निकल रहे हैं। अधीक्षक कैम शोली ने बताया कि ‘येलोस्टोन नेशनल पार्क' एक सप्ताह तक बंद रह सकता है और हो सकता है कि उत्तरी प्रवेश द्वार इस साल अब गर्मी में दोबारा खोला ही ना जाए।

PunjabKesari

‘येलोस्टोन नेशनल पार्क' की इस साल 150वीं वर्षगांठ है। शोली ने कहा, ‘‘ पानी का स्तर अब भी बढ़ रहा है।'' उन्होंने बताया कि इस सप्ताहांत में एक बार फिर से बाढ़ आने की आशंका है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!