अमेरिकाः घर में गोलीबारी में चार की मौत

Edited By Ashish panwar,Updated: 19 Jan, 2020 11:01 PM

usa death late night salt lake city police

अमेरिका के उटाह प्रांत में शुक्रवार रात एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला राज्य की राजधानी साल्ट लेक सिटी के बाहरी इलाके...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के उटाह प्रांत में शुक्रवार रात एक घर में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हमला राज्य की राजधानी साल्ट लेक सिटी के बाहरी इलाके में स्थित छोटे से शहर ग्रांट्सविले में हुआ। ग्रांट्सविले की पुलिस अधिकारी रोंडा फील्ड्स ने कहा, ‘‘अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने निवास को खाली करा दिया और चारों मृतक का पता लगाया।’’ फील्ड्स ने कहा कि पुलिस उनके रिश्तेदारों को सूचित कर रही है और पांचवें पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उटाह के गवर्नर गैरी हर्बर्ट ने ट्विटर पर कहा, ‘‘आज रात ग्रांट्सविले से आई भयानक खबर से हमारा दिल टूट गया है। हम निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!