Edited By Pardeep,Updated: 26 May, 2018 05:06 AM
मरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लिया गया एच-4 वीजा पर रोक लगाने का फैसला अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी ट्रम्प प्रशासन ने ही अमरीका के एक कोर्ट को दी है। ट्रम्प प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के समय...
वॉशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लिया गया एच-4 वीजा पर रोक लगाने का फैसला अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। इस बात की जानकारी ट्रम्प प्रशासन ने ही अमरीका के एक कोर्ट को दी है।
ट्रम्प प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के समय के उस प्रावधान को खत्म करने जा रहा है जिसके तहत एच1बी वीजाधारकों के पति/पत्नी को वर्क परमिट जारी हो जाता था। यानी अब पति के पास एच1बी वीजा है, तो पत्नी को काम करने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह पत्नी के पास वीजा होने पर पति को वर्क परमिट नहीं मिलेगा। माना जा रहा है कि इस कदम से हजारों भारतीयों पर असर पड़ेगा।
अमरीका में कुल 70,000 लोगों के पास एच-4 वीजा है, जिनमें से कुल 93 प्रतिशत भारतीय हैं। जानकारी के अनुसार प्रस्तावित नियम एक मंत्रालय के पास अनुमति के लिए गया हुआ है। वहां से अनुमति मिलने के बाद कुछ प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद उसे लागू किया जा सकता है।