स्टोनहेंज के निकट करीब 5,600 वर्ष पुराने धार्मिक परिसर की खोज

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2016 05:32 PM

vast 5600year old religious centre discovered near stonehenge

ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक स्मारक स्टोनहेंज के निकट एक बड़े धार्मिक परिसर की खोज हुई, जिसका निर्माण संभावित तौर पर 5,650 वर्ष पहले हुआ था।इस नई खोज...

लंदन:ब्रिटेन के सबसे प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक स्मारक स्टोनहेंज के निकट एक बड़े धार्मिक परिसर की खोज हुई, जिसका निर्माण संभावित तौर पर 5,650 वर्ष पहले हुआ था।इस नई खोज से यह पता चलता है कि यह पूरा इलाका पूर्व की सोच की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण और धार्मिक रूप से सक्रिय था।

स्टोनहेंज के पत्थरों के निर्माण से करीब 1000 वर्ष पूर्व निर्मित यह 200 मीटर व्यास वाला परिसर स्टोनहेंज इलाके में 100 वर्ष में खोजे जाने वाला सबसे प्रमुख नवपाषाण स्मारक है।स्टोनहेंज से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित परिसर में 950 मीटर का व्यवस्थित नाला भी है और दो मध्यवर्ती वृतों में गुल्लक भी हैं।अब तक इस बात का पता नहीं लगाया जा सका है कि स्मारक का कितना और हिस्सा बचा है।जर्मनी से लौट रहे ब्रिटिश सैनिकों के रहने के लिए रक्षा मंत्रालय की भूमि पर बिल्डरों के घर बनाने की तैयारी के क्रम में इस परिसर का पता चला।इस खोज से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि परिसर में एेसे और इलाके हों, जिनका अब तक पता नहीं लगाया जा सका है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!