Edited By Pardeep,Updated: 24 Jan, 2019 05:47 AM
दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देश वेनेजुएला में तख्तापलट की स्थिति पैदा हो गई है। नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता जुआन गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। अमेरिका ने गुएडो को मान्यता भी दे दी है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति...
काराकसः दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देश वेनेजुएला में तख्तापलट की स्थिति पैदा हो गई है। नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता जुआन गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। अमेरिका ने गुएडो को मान्यता भी दे दी है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता के खिलाफ बुधवार विपक्ष की रैली में लोग सड़कों पर उतर आए। इस रैली में गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। जबकि, उससे कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ आपराधिक जांच का आदेश दिया था।
गुएडो ने कहा कि विरोध को खत्म करने के लिए उन्होंने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ले ली है। गुएडो ने कहा कि वह अस्थायी सरकार स्थापित करेंगे और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएंगे।
वाशिंगटन से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुएडो की सरकार को मान्यता प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।