Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Jun, 2026 09:32 AM

वेनेजुएला में 22 जून 2026 को आए दो बैक-टू-बैक विनाशकारी भूकंपों ने चारों तरफ तबाही और मौत का खौफनाक मंजर पैदा कर दिया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच से एक ऐसी दिल दहला देने वाली और भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को रुला...
Footballer Hector Wife Dead : वेनेजुएला में 22 जून 2026 को आए दो बैक-टू-बैक विनाशकारी भूकंपों ने चारों तरफ तबाही और मौत का खौफनाक मंजर पैदा कर दिया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच से एक ऐसी दिल दहला देने वाली और भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को रुला दिया है। देश के मशहूर फेमस फुटबॉल खिलाड़ी हेक्टर बेलो के आशियाने पर भी इस भूकंप का कहर टूटा। मलबे के नीचे दबे उनके घर से रेस्क्यू टीम ने उनकी एक साल की मासूम बेटी को तो चमत्कारिक रूप से जिंदा निकाल लिया लेकिन उसे अपनी छाती से सटाकर काल के आगे ढाल बनी मां (फुटबॉलर की पत्नी) अपनी जिंदगी की जंग हार गईं।
जानकारी के मुताबिक भूकंप के दौरान फुटबॉलर हेक्टर बेलो का फ्लैट पूरी तरह ढह गया था। मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अचानक टीम को एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। जब मलबे को हटाया गया तो वहां का नजारा देखकर बचावकर्मियों की आंखें भी नम हो गईं।

फुटबॉलर की पत्नी एंड्रिया बेलो (Andrea Bello) का शव मलबे के नीचे दबा था लेकिन उन्होंने आखिरी पलों में भी अपनी एक साल की बेटी 'अलाना' को अपने शरीर से पूरी तरह कवर कर रखा था। एक मां के इसी सर्वोच्च बलिदान की वजह से कंक्रीट और मलबे का भारी वजन मासूम बच्ची पर नहीं गिरा और वह मलबे के भीतर सुरक्षित रह सकी।

फुटबॉलर पति का इमोशनल पोस्ट वायरल
वेनेजुएला के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब 'मारिटिमो डे ला गुएरा' के स्टार खिलाड़ी हेक्टर बेलो ने 26 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए एक बेहद भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी:
यह भी पढ़ें: Delhi Building Fire: आधी रात को मची अफरातफरी, 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, छत पर फंसे 3 लोग
"तुम मेरी और हमारी बेटी की हमेशा पसंदीदा हीरो रहोगी। जब अलाना बड़ी होगी, तो मैं उसे गर्व से बताऊंगा कि उसकी मां कितनी अद्भुत थी जिसने अपनी लाडली की सांसों के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। मैं अपनी बेटी को तुम्हारी तरह ही दुनिया की सबसे खुशमिजाज लड़की बनाऊंगा। मुझे पता है कि तुम स्वर्ग से हमें देख रही हो और मुझे हिम्मत दोगी।"

बता दें कि 22 जून को आए इस दोहरे भूकंप ने वेनेजुएला को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक स्थिति बेहद भयावह है। इस आपदा में अब तक 1,430 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मलबे और तबाही के बीच करीब 70,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में सेना और रेस्क्यू टीमें दिन-रात जुटी हैं। अस्पतालों में 3,238 से अधिक घायल लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से कई की हालत नाजुक है।