समुद्र में आए ज्वार ने बाढ़ प्रभावित वेनिस को एक बार फिर से जलमग्न कर दिया, जिस कारण शहर के महापौर को सेंट मार्क स्क्वायर बंद...
वेनिस: समुद्र में आए ज्वार ने बाढ़ प्रभावित वेनिस को एक बार फिर से जलमग्न कर दिया, जिस कारण शहर के महापौर को सेंट मार्क स्क्वायर बंद करने के लिये आदेश जारी करना पड़ा। इटली ने इस यूनेस्को शहर के लिये आपात स्थिति की घोषणा कर रखी है।
शुक्रवार को समुद्र में 1.54 मीटर ऊँची लहरें उठीं और तेज हवाएं चलने के मद्देनजर महापौर लुइगी ब्रुग्नारो ने स्क्वायर बंद करने का निर्णय लिया। हालांकि, बाद में जलस्तर कम होने पर स्क्वायर को पुनः खोल दिया गया।
इससे पहले मंगलवार को समुद्र में उठी ऊंची लहरों कारण शहर की दुकानें, चर्च और मकान जलमग्न हो गए थे। यह करीब आधी सदी में सर्वाधिक भयावह स्थिति थी। अधिकारियों ने शनिवार को वेनिस क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया।
ढूँढिये अपने सही जीवनसंगी को अपने ही समुदाय में भारत मैट्रिमोनी पर - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करे!नदी में नजर आया प्रकृति का दुर्लभ नजारा, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान (वीडियो वायरल)
NEXT STORY