Edited By ,Updated: 23 Jan, 2017 02:11 PM
अमरीका की एक लड़की की कहानी काफी दिलचस्प और हैरान करने वाली है
वॉशिंगटनः अमरीका की एक लड़की की कहानी काफी दिलचस्प और हैरान करने वाली है । इस लड़की की सच्चाई जान आप भी हैरत में पड़ जाएंगे । अमरीकी राज्य पेन्सिलवेनिया की ग्वेन 24 साल की खूबसूरत युवती हैं लेकिन उसका जन्म एक लड़के के रूप में हुआ था। मर्द होने के एहसास से नफ़रत होने कारण आख़िरकार 22 साल की उम्र में उसने हार्मोन थेरेपी के अलावा दूसरे उपचार किए और स्त्री बन गई।
इसके बाद वेबसाइट रेडडिट पर हज़ारों लोगों ने उससे संपर्क किया और 2,000 से अधिक लोगों ने उससे तरह-तरह के सवाल पूछे। उसने बताया कि बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि ट्रांससेक्शुअल क्या होता है। किसी को बुरा न लग जाए, इसलिए वे कुछ पूछते भी नहीं हैं। इसलिए उसने लोगों को उनके हर सवाल का जवाब खुले रूप से दिया। ग्वेन ने बताया जब वह 5 साल की थी, तब उसने स्त्री बनने का सपना देखा था और बहुत खुश हुई। पर यह अजीब था, वह बिल्कुल बच्चे की तरह दिखती थी और लोग उसे लड़का ही समझते थे। एेसे में उसकी इच्छा मर जाने की होती पर वह आत्महत्या नहीं करना चाहती थी।
ग्वेन की महिला मित्र को उनके मौजूदा रूप से कोई शिकायत नहीं है। वह उसके जिस्म को लेकर कभी भी असहज महसूस नहीं करती व अब वह उसके साथ सैक्स का ज़्यादा लुत्फ़ ले पाती है। ग्वेन ने बताया कि वह अब भी अपने पुरुष जननांग का इस्तेमाल कर सकती है लेकिन वह कोशिश करती है कि इसका इस्तेमाल न करे। ग्वेन का कहना है कि अगर वह और उसकी गर्लफ्रेंड साथ रहते हैं और बच्चे चाहते हैं तो उसे अभी इसी रूप में रहना होगा। बच्चों के बाद शायद वह सर्जरी करवा कर पुरुष जननांग हटवा दे।