लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ व थप्पड़ का वीडियो वायरल, मचा बवाल

Edited By Tanuja,Updated: 01 Aug, 2018 04:09 PM

video of woman slapped by her harasser in paris

फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक लड़की के साथ सरेआम  छेड़छाड़ व थप्पड़ मारने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ  है।  एक फ्रांसीसी लड़की मारी लागैर ने एक CCTV वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स पेरिस में एक कैफे के बाहर उन्हें थप्पड़ मार...

पेरिसः फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक लड़की के साथ सरेआम  छेड़छाड़ व थप्पड़ मारने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ  है।  एक फ्रांसीसी लड़की मारी लागैर ने एक CCTV वीडियो शेयर किया है जिसमें एक शख्स पेरिस में एक कैफे के बाहर उन्हें थप्पड़ मार रहा है। ये वीडिया वायरल हो गया है। इसके चलते सार्वजनिक जगहों पर उत्पीड़न का मसला उठ गया है। ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए फ्रांस की सरकार स्पॉट जुर्माना लगाने जा रही है। फ्रांस में इसे लेकर क़ानून बनाया जा रहा है जिसके तहत ऐसे मामलों में 7232 से 60266 रुपए जुर्माना लग सकता है।

#MeToo अभियान के दौरान ही फ्रांस में भी इस तरह की छेड़छाड़ के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद हुई थी और इसके विरोध में लोग इकट्ठा होना शुरू हुए थे। 22 साल की मारी लागैर ने एक फ्रांसीसी रेडियो पर दिए अपने एक इंटरव्यू में उस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह पिछले मंगलवार को अपने घर लौट रही थीं। तभी एक शख्स ने उन पर अश्लील और अपमानजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। ऐसा पहली बार नहीं था और न ही ये उस दिन, उस हफ्ते या उस महीने की बात थी। 

वीडियो में जैसा दिख रहा है कि वो शख्स मारी लागैर के पास लड़ता हुआ आया और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी वो शख्स चिल्लाता रहा। वह कहती हैं, ''मुझे पता था कि वो शख्स मुझे मारने वाला है। मैं वहां से भाग सकती थीं लेकिन ऐसा करने का सवाल ही नहीं था। मैं न पीछे हटने वाली थी और न ही माफ़ी मांगने वाली थी।'' कैफे में बैठे दूसरे लोगों ने उस शख्स का विरोध किया, इसके बाद वो घर चली गईं। लेकिन उन्होंने तुरंत कैफे वापस लौटने का फ़ैसला किया और चश्मदीदों के बयान लिए। इसके बाद मारी लागैर ने घटना की शिकायत पुलिस से की।

कैफे के मालिक ने  घटना का सीसीटीवी फुटेज दिया। इन तस्वीरों को अब तक दस लाख बार देखा जा सकता है। मारी लागैर ने फेसबुक पर लिखा, "हर महिला के साथ कुछन कुछ ऐसा होता है। अब वक्त है कि इसे न कहा जाए। मैं चुप नहीं रह सकती थी और हमें चुप रहना भी नहीं चाहिए।" एक मंत्री ने ला पेरिसन अखबार को बताया कि सार्वजनिक जगहों पर छेड़छाड़ के खिलाफ एक नया क़ानून लाया जा रहा है।  मारी लागैर के मामले में यौन उत्पीड़न और हथियारबंद हिंसा के तहत जांच शुरू की गई है। हालांकि, मारी पर हमला करने वाले शख्स को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!