वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई का 61 साल की उम्र में निधन

Edited By Isha,Updated: 21 Sep, 2018 01:28 PM

vietnam s president tran dai dies at 61 years of age

वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी के बाद 61 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। आधिकारिक वियतनाम न्यूज एजेंसी ने

हनोईः वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का गंभीर बीमारी के बाद 61 वर्ष की आयु में शुक्रवार को निधन हो गया। सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। आधिकारिक वियतनाम न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति त्रान का सैन्य अस्पताल में 21 सितंबर सुबह 10 बज कर पांच मिनट पर निधन हो गया। वियतनाम टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार घरेलू और अतंरराष्ट्रीय डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद लंबे समय से बीमार चल रहे राष्ट्रपति त्रान को नहीं बचाया जा सका।

क्वांग को राष्ट्रपति पद पर अप्रैल 2016 में नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह पब्लिक सिक्यॉरिटी मिनिस्टर थे। राष्ट्रपति की बीमारी की खबरें पिछले 1 महीने से सोशल मीडिया में फैली हुई थी। वह आखिरी बार 11 सितंबर को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के दौरे के वक्त दिखे थे। उस वक्त भी वह काफी बीमार दिख रहे थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!