वियतनाम ने चीन जाने वाली सभी उड़ानें रद्द की

Edited By Tanuja,Updated: 01 Feb, 2020 05:39 PM

vietnam suspends all china flights

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वियतनाम ने एहतियातन चीन जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। वियतनाम के ...

हनोई: कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए वियतनाम ने एहतियातन चीन जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। वियतनाम के विमानन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बयान के अनुसार शनिवार को लागू हुआ यह निर्देश वियतनाम से हांग कांग, मकाऊ और ताइवान समेत चीन के बीच संचालित होने वाली सभी एयरलाइंस पर लागू होता है।

 

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यात्रा प्रतिबंध लगाने वाले दर्जन भर देशों में अब वियतनाम भी शामिल हो गया है। चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस के कारण चीन में 259 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका ने पिछले दो हफ्तों में चीन जाने वाले लोगों के अमेरिका आने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। आस्ट्रेलिया ने भी चीन से आने वाले बाहरी लोगों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

 

इटली, सिंगापुर और मंगोलिया ने भी ऐसे ही कदम उठाए हैं। विश्व स्वास्थ्य संस्थान ने कोरोना वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रोक लगाने का कोई परामर्श नहीं दिया था। देश में कोरोना वायरस का छठवां मामला सामने आने के बाद वियतनाम ने यह घोषणा की है। देश के छह संक्रमित लोगों में से तीन वुहान की यात्रा से लौटे वियतनामी नागरिक हैं। वियतनाम, थाईलैंड. चीन, जर्मनी, जापान, साउथ कोरिया, फ्रांस और अमेरिका के नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!