विजय माल्या को लंदन में घर से निकाला जाएगा, ब्रिटेन की अदालत का आदेश

Edited By Yaspal,Updated: 18 Jan, 2022 11:29 PM

vijay mallya to be evicted from his home in london uk court orders

जय माल्या को लंदन स्थित घर से निकाला जाएगा, ब्रिटेन की अदालत ने यह आदेश जारी किया। माल्या को पूरे परिवार के साथ आलीशान घर खाली करना होगा। घर पर कब्जा स्विस बैंक का होगा। लंदन हाई कोर्ट के जज डिप्टी मास्टर ने पिछले हफ्ते माल्या के करोड़ों पाउंड के...

इंटरनेशनल डेस्कः विजय माल्या को लंदन स्थित घर से निकाला जाएगा, ब्रिटेन की अदालत ने यह आदेश जारी किया। माल्या को पूरे परिवार के साथ आलीशान घर खाली करना होगा। घर पर कब्जा स्विस बैंक का होगा। लंदन हाई कोर्ट के जज डिप्टी मास्टर ने पिछले हफ्ते माल्या के करोड़ों पाउंड के लग्जरी घर पर जबरन कब्जा करने के आदेश पर रोक लगाने पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

कर्ज के भारी बोझ तले दबे कारोबारी विजय माल्या की लंदन स्थित आलीशान घर से बेदखल किए जाने के आदेश पर रोक लगाने की अर्जी ब्रिटिश अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दी। स्विस बैंक यूबीएस के साथ लंबे समय से जारी कानूनी विवाद में माल्या के इस घर को खाली कराने का आदेश दिया गया था।

माल्या ने इस आदेश के अनुपालन पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन लंदन हाई कोर्ट के चांसरी डिविजन के न्यायाधीश मैथ्यू मार्श ने अपने फैसले में कहा कि माल्या परिवार को बकाया राशि के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय देने का कोई आधार नहीं है। इसका मतलब है कि माल्या को इस संपत्ति से बेदखल किया जा सकता है। माल्या को इस स्विस बैंक को 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज लौटाना है। माल्या के लंदन स्थित इस घर में उनकी 95 साल की मां रहती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!