इराक: हिंसक प्रदर्शन ने ली 30 लोगों की जान, PM ने प्रदर्शनकारियों से की घर जाने की अपील

Edited By vasudha,Updated: 04 Oct, 2019 04:02 PM

violent protest killed 30 people in iraq

इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ पिछले चार दिनों से राजधानी बगदाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गोलीबारी की...

इंटरनेशनल डेस्क: इराक में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और खराब सार्वजनिक सेवाओं के खिलाफ पिछले चार दिनों से राजधानी बगदाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गोलीबारी की। इस बीच, इराक के प्रधानमंत्री ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों से घर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों पर विचार किया गया है। 

PunjabKesari

एक संवाददाता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने हवा में नहीं, बल्कि प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलीबारी की। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मंगलवार से चल रहे विरोध प्रदर्शनों में हजारों प्रदर्शनकारियों का राजधानी और देश के दक्षिणी हिस्सों के शहरों में पुलिस और सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोग मारे गए। इनमें दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 

PunjabKesari

ये प्रदर्शन इराकी प्रधानमंत्री आदिल अब्देल महदी के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती है। बगदाद और अन्य शहरों में कर्फ्यू लगा दिया गया है ताकि विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में, प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सुबह कहा कि हंगामे से पूरा देश प्रभावित हो सकता है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!