Edited By Tanuja,Updated: 25 Jul, 2018 10:55 AM
दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक भारतीय संस्कृति का जादू विदेशों में भी चल रहा है। यही वजह है कि विदेशी भी यहां खिंचे चले आते हैं और भारतीय संस्कृति को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। कई विदेशी हिन्दू धर्म अपना चुके हैं ...
सिडनीः दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृतियों में से एक भारतीय संस्कृति का जादू विदेशों में भी चल रहा है। यही वजह है कि विदेशी भी यहां खिंचे चले आते हैं और भारतीय संस्कृति को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं। कई विदेशी हिन्दू धर्म अपना चुके हैं। यही नहीं ये विदेशी भारत की वेश-भूषा और खान-पान के भी मुरीद हैं। यहां तक कि हॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी भारतीय संस्कृति का लोहा मानती हैं। तभी तो पॉप सेंशन माइली साइरस अपने घर पर दीपावली की पूजा रखवाती हैं।
वहीं, कई हॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने बदन पर मंत्रों के टैटू बनवा चुके हैं। इसकी मिसाल है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो जिसमें एक अंग्रेज धारा प्रवाह संस्कृत के श्लोक बोल रहा है। यही नहीं वह श्लोकों का अनुवाद भी कर रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति शायद अमरीकी है और वह बेहद आत्मविश्वास के साथ संस्कृति में श्लोक बोल रहा है। और तो और वह पास बैठे भक्तों को शनि और उसकी दशा के बारे में भी बता रहा है । इंटरनेट पर इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बहरहाल, हम तो यही कहेंगे कि अपनी भाषा को किसी विदेशी के मुख से सुनने में बड़ा ही आनंद आता है।