Edited By Tanuja,Updated: 19 Nov, 2019 01:29 PM
: ड्यूक ऑफ ऑर्क प्रिंस एंड्रयू द्वारा एक इंटरव्यू में खुद को पार्टियों से दूर रहने वाला बताने के एक दिन बाद ही उनका झूठ पकड़ा गया है...
लंदन: ड्यूक ऑफ ऑर्क प्रिंस एंड्रयू द्वारा एक इंटरव्यू में खुद को पार्टियों से दूर रहने वाला बताने के एक दिन बाद ही उनका झूठ पकड़ा गया है। ब्रिटिश मीडिया और सोशल मीडिया में उन्हें बड़ा पार्टीबाज व अय्याश दर्शाने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं। अमरीकी महिला वर्जीनिया रॉबट्र्स ने प्रिंस पर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और ग्रुप सेक्स का आरोप लगाया था। इसके जवाब में प्रिंस ने वर्जीनिया को झूठा बताते हुए कहा था कि वह पार्टीबाज नहीं है।
सेक्स रैकेट के आरोप में फंसने के बाद आत्महत्या करने वाले अमरीकी फाइनांसर जेफ्री एप्सटीन से बदनाम दोस्ती में ड्यूक ऑफ ऑर्क प्रिंस एंड्रयू की काफी किरकिरी हो रही है। एप्सटीन की सेक्स गुलाम रही वर्जीनिया रॉबट्र्स का आरोप है कि 2001-02 में एप्सटीन के द्वारा उसे प्रमुख हस्तियों से सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। इनमें प्रिंस भी शामिल थे। प्रिंस ने लंदन, न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा के पामबीच पर एप्सटीन के प्राइवेट आईलैंड पर उससे सेक्स किया था। ऐसी ही पार्टी के दौरान वह पसीने से तरबतर थे। इस आरोप के जवाब में प्रिंस ने लंबे साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें पसीना नहीं आता। एक दवा के ओवरडोज से उन्हें यह बीमारी हुई है। मगर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनमें वह पसीने से भीगे दिखाई दे रहे हैं।
मीडिया में पार्टी की एक्सक्लूसिव फुटेज
मीडिया में फ्रांस के सेंट ट्रॉपेज की पार्टी की एक्सक्लूसिव फुटेज हैं, जिसमें प्रिंस कई युवा महिलाओं के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। जुलाई 2007 की इस पार्टी में प्रिंस कई महिलाओं को गले लगाते दिख रहे हैं। इनमें एक सोशेलाइट क्रिश वोन एस्पेन प्रिंस को पकड़कर उनके चेहरे को चाट रही है। बारबियू के साथ फ्रांस की इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई पार्टियों में हिस्सा लिया। इन पार्टियों में उन्हें ‘रेंडी एंडी’ नाम दिया गया। ऐसी ही एक अन्य पार्टी में वह कनाडाई मॉडल पासकल बारबियू के साथ हैं और उनका एक हाथ उसके नितंबों पर है।
और भी बहुत कुछ
2008 में वह फ्रांस के अरबपति टोनी मुरे के घर पार्टी में लीबियाई मॉडल नादिया बोएजना के साथ डांस फ्लोर पर नाचते नजर आते हैं। इसी पार्टी में वह पोलैंड की मॉडल बीटा बोहमन के साथ बात करते नजर आते हैं, जो बाद में न्यूयॉर्क के एक स्टोर से 11000 डॉलर का फर स्कार्फ चुराते हुए गिरफ्तार हुई थीं। एक तस्वीर में प्रिंस बड़ी ही बेचैनी से अपने मोबाइल फोन की ओर देख रहे हैं। उनके पास एक गंजा आदमी खड़ा है जिसकी पहचान एक ‘दलाल’ के रूप में की जाती है। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बाद में समुद्र की तरफ गए और उस बोट में सवार हो गए, जिसमें पांच-छह लड़कियां थीं। वाइल्ड पार्टीइसके अलावा एक अन्य वाइल्ड पार्टी फ्रेंच रिविएरा में 2008 में वाइन टायकून क्लाउड ओट ने दी थी। इस पार्टी की तस्वीर में प्रिंस के बाल पसीने से भीगे नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी जाकेट उतार दी है। वह दो महिलाओं के साथ डांस फ्लोर पर हैं।
उम्मीदों पर पानी फिरा
शाही परिवार के सूत्रों के अनुसार साक्षात्कार के बाद एंड्रयू ने महारानी को इस विवाद में अपनी एक बड़ी सफलता की तरह पेश किया था। मगर वर्जीनिया को झूठा ठहराने की उनकी कोशिश से उन्हें कोई सहानुभूति नहीं मिली है। अब जो वीडियो वायरल हुए हैं, उन्होंने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
ड्यूक का दर्जा छीनने पर जोर
शाही परिवार के पूर्व प्रोटेक्शन अफसर डाई डेविस के अनुसार प्रिंस एंड्रयू के लिए यह बहुत बुरा समय है। मामले की पुलिस जांच होनी चाहिए। उन्होंने सच नहीं बोला। वह बीयर की बोतल के साथ हैं। उनकी शर्ट के बटन खुले हैं। रॉयल सूत्रों के अनुसार एंड्रयू के बड़े भाई प्रिंस चाल्र्स इस विवाद के बाद इस पक्ष में है कि एंड्रयू का ड्यूक ऑफ ऑर्क का दर्ज खत्म कर दिया जाए, क्योंकि उनके आचरण की वजह से शाही परिवार की साख को ठेस पहुंच रही है। हेदी क्लम के साथ प्रिंस एंड्रयूअक्तूबर 2000 में न्यूयॉर्क की पार्टियों में वह हॉलिवुड की अभिनेत्रियों के साथ नजर आए। एक हेलवीन पार्टी में वह जर्मन सुपर मॉडल हेदी क्लम के साथ बात करते दिख रहे हैं। इसमें एप्सटीन भी मौजूद था और वह इस पार्टी का सह प्रायोजक था।
साल दर साल ऐसे चली एंड्रयू और एप्सटीन की दोस्ती
1999 : एंड्रयू पहली बार जेफ्री एप्सटीन से मिले। यह मुलाकात दोनों की दोस्त गिजलेन मैक्सवेल ने कराई, जो कि मीडिया टाइकून रॉबर्ट मैक्सवेल की बेटी है।
200 : फ्लोरिडा के पाम बीच पर स्थित डोनाल्ड ट्रम्प के मर-आ-लागो क्लब में एक पार्टी में एंड्रयू और गिजलेन मैक्सवेल दोनों एप्सटीन के साथ नजर आए। इसी साल शाही महल में प्रिंस के 40 वें जन्मदिन की पार्टी में भी एप्सटीन और मैक्सवेल शामिल हुए।
2001 : वर्जीनिया रॉबर्ट का आरोप है कि इस साल एंड्रयू ने उसके साथ तीन मौकों पर सेक्स किया। एक बार लंदन में मैक्सवेल के घर। दूसरी बार न्यूयॉर्क में एप्सटीन के घर पर और तीसरी बार फ्लोरिडा में उसके प्राइवेट आईलैंड पर।
2007 : एप्सीटन ने अमरीकी अदालत में स्वीकार किया कि वह नाबालिग लड़कियों से वैश्यावृत्ति कराता है। उसे 18 महीने कैद की सजा सुनाई गई।
2010 : एप्सटीन जेल से रिहा हुआ। इस साल न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में एप्सटीन और एंड्रयू की मुलाकात की एक फोटो मीडिया में आने पर प्रिंस की काफी बदनामी हुई। इसी साल छह दिसंबर को एप्सटीन मैनहट्टन स्थित घर में वह एक महिला को गुडबाय कहते हुए एक अन्य तस्वीर में नजर आए।
2011 : प्रिंस का एप्सटीन के साथ सेंट्रल पार्क का फोटो विवादित होने के बाद एंड्रयू को ब्रिटिश व्यापार दूत का दर्जा छोडऩा पड़ा। २०१५ : वर्जीनिया ने फ्लोरिडा की अदालत में याचिका दायर की कि जब एंड्रयू ने उसके साथ संबंध बनाए तब उसकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। शाही परिवार ने इन आरोपों का खंडन किया।
2018 : अदालती दस्तावेजों से सामने आया कि एक अन्य अमरीकी महिला जोहाना स्जोबर्ग ने यह आरोप लगाया है कि 2001 में एप्सटीन के मेनहटन वाले घर में सोफे पर साथ बैठकर प्रिंस ने उसके सीने को छुआ था। शाही महल ने इन आरोपों का भी खंडन किया था। इसी साल 10 अगस्त को एप्सीटन जेल में अपने सेल में मरा हुआ पाया गया। उसने आत्महत्या कर ली थी।